e-Rise news network
अजमेर, 29 मार्च। राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत मेडिकल कॉलेज के डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शिरकत की।
कार्यक्रम में उपस्थित नवचयनितों संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा सामाजिक परिवर्तन के वाहक है । सफलता को अंतिम पड़ाव नहीं मानते हुये आगे बढ़ने के सतत प्रयास जारी रखे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान कार्य से होती हैं। ईमानदारी से कार्य करते हुये कर्तव्यों का निर्वहन करे।
राज्य सरकार ने प्रदेश में विकास के नए आयाम और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार को खत्म कर पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए परीक्षाओं का समय से कलेंडर जारी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त कार्मिक राजकीय कार्य को केवल आजीविका का साधन मात्र नहीं माने। सेवा का अवसर मानकर पूर्ण निष्ठा से कार्य करें। इसमें चिकित्सा विभाग का पुनीत कार्य है। इस अवसर का लाभ उठाकर पुण्य अर्जन करें।
उन्होंने कहा कि देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सबके सहयोग से 2047 तक विकसित भारत संकल्पना पूर्ण होगी। राज्य की प्रगति देश के विकास में योगदान दे रही है। सीखने की प्रवृत्ति का स्वभाव विकसित करें। दूसरों के अनुभवों से सीखते रहें। वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर प्रदान कर रही है। इसमें राइजिंग राजस्थान के तहत हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करेंगे।
उन्होंने कहां की इन दो बजटों के मुख्यमंत्री ने अजमेर को 2 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। इससे अजमेर के विकास को पंख लगेंगे। स्मार्ट सिटी अजमेर प्रदेश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा। सभी नवनियुक्त युवा अपने समाज ,परिवार, शहर एवं राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रयासरत रहे।
इस दौरान कोटा के दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन का वी सी के जरिये सीधा प्रसारण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में 200 नवचयनितों को प्रदान किये नियुक्ति-पत्र
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव एवं युवा सम्मेलन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर, फार्मासिस्ट एवं एएनएम, महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक एवं अन्य विभागों के लिए चयनित जिले के 200 नवचयनितों को नियुक्ति पतर्् एवं शुभकामना संदेश प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम में नसीराबाद विधायक श्री रामस्वरूप लांबा, शहर अध्यक्ष श्री जेपी सोनी, उप महापौर श्री नीरज जैन, देहात अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत, पार्षद भारती श्रीवास्तव, जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु, जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री गजेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वंदना खोरवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. संपत सिंह जोधा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्स्ना रंगा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में युवा लाभार्थी मौजूद रहे ।
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं से किया संवाद
मुख्यमंतर््ी श्री भजनलाल शर्मा ने जिले के दो नवनियुक्त कार्मिकों से वीसी के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कोषालय में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर नियुक्त शिप्रा छाबरा जैन एवं महिला बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त मनोहा देवी स्वामी से बातचीत की। उन्होंने दोनों नवनियुक्त कर्मचारियों से उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की। मुख्यमंतर््ी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने एवं राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
रविवार को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राजस्थान दिवस 30 मार्च के उपलक्ष्य में सायंकालीन कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को डॉ. भीमराब अम्बेडकर सभागार में जेएलएन मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्यटन विभाग की ओर से लोककारों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

















